Friday, January 9, 2026 8:19 AM
The Local Mirror logo
Menu
  1. Home
  2. Politics
  3. Begusarai News : बिहार महिला समाज ने सावित्रीबाई फुले जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई…
Begusarai News : बिहार महिला समाज ने सावित्रीबाई फुले जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई…

Politics

Begusarai News : बिहार महिला समाज ने सावित्रीबाई फुले जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई…

January 4, 2026 /Sheikh Farid

Begusarai News : बेगूसराय के साहेबपुर कमाल प्रखंड के पंचवीर गांव में बिहार महिला समाज की ओर से भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए उनके संघर्षों को याद किया।


कार्यक्रम के तहत आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सोनी देवी ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बिहार महिला समाज की सचिव एवं पूर्व मुखिया ललिता कुमारी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने प्रतिकूल सामाजिक परिस्थितियों में भी महिलाओं को शिक्षित करने का साहसिक कार्य किया।

उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को अपनाकर ही समाज में वास्तविक बदलाव संभव है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, जागरूकता और संगठन की शक्ति को पहचानने का आह्वान किया। गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं ने सावित्रीबाई फुले के योगदान पर अपने विचार रखे तथा महिला शिक्षा, समान अधिकार और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में खुशबू खातून, माजिद खातून, सरिता देवी, इंदु देवी, आरती कुमारी, शकीला खातून, रश्मि खातून, नीलम देवी, अनीता देवी, चांदनी खातून, गुलशन खातून, सफीदा खातून, खतीजा खातून, मीरा देवी, रेखा देवी, शोभा देवी, राखी कुमारी, प्रवीण देवी, सबीना खातून, प्रीति कुमारी, नूरजहां खातून सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।

कार्यक्रम का समापन सावित्रीबाई फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।

Share this news

Copyright © 2026The Local Mirror
Developed byCodrexa