Friday, January 9, 2026 8:18 AM
The Local Mirror logo
Menu
  1. Home
  2. Politics
  3. Dhurandhar Box Office Collection : ‘धुरंधर’ 17 दिन में ही ₹790 करोड़ पार..उड़ाया गर्दा
Dhurandhar Box Office Collection : ‘धुरंधर’ 17 दिन में ही ₹790 करोड़ पार..उड़ाया गर्दा

Politics

Dhurandhar Box Office Collection : ‘धुरंधर’ 17 दिन में ही ₹790 करोड़ पार..उड़ाया गर्दा

January 4, 2026 /Sheikh Farid

Box Office Collection Worldwide Day 17 Update : रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर” बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। रिलीज के 17वें दिन भी फिल्म की कमाई तेज है। भारतीय बाजार के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धुरंधर नए रिकॉर्ड बना सकता है। वहीं 800 करोड़ क्लब में शामिल हो सकता है। फिल्म को दर्शकों के खूब पसंद किया है

17 दिनों में 790 करोड़ से ज्यादा की कमाई

धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने 16 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 790.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

खतरे में चार बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

फिल्म धुरंधर ने पहले ही सनी देओल की   को पीछे छोड़ चुकी है। अब इसके निशाने पर चार और ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। सबसे पहले आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके का रिकॉर्ड टूट सकता है। इनसे 2014 में वर्ल्डवाइड 792 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद रणवीर सिंह की फिल्म विक्की कौशल स्टारर छावा के कलेक्शन को पार कर सकती है। इसका वर्ल्डवाइड आंकड़ा 807.91 करोड़ रुपये रहा है।

टूट सकता है कांतारा और स्त्री 2 का रिकॉर्ड

अगर धुरंधर को पब्लिक पसंद इसी तरह प्यार देती रही तो यह ऋषभ शेट्टी की चैप्टर 1 को पीछे छोड़ सकती है इस फिल्म ने 852.3 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म 2024 की बड़ी हिट स्त्री 2 के रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाएगी जिसने वर्ल्डवाइड 857.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

स्टारकास्ट और कहानी

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है। रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या धुरंधर आने वाले दिनों में इन सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर खुद को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित कर दें।

Share this news

Copyright © 2026The Local Mirror
Developed byCodrexa